फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ की पहली मेरिट सूची जारी, 250 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित

विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में दा​खिले को लेकर जानकारी लेते हुए विद्यार्थी
विज्ञापन
फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग के राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी के तहत बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिला की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को विभाग की तरफ से पहली मेरिट सूची जारी करते हुए विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई। शाम को विभाग ने सूची जारी कर दी है। पहली सूची में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में 300 सीटों में 250 विद्यार्थियों को सीट आवंटित हुई हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा सीट डीएमएलटी डिप्लोमा विषय में जारी हुई है, 57 विद्यार्थियों का आवंटन सूची में नाम आया है। चयनित विद्यार्थियों को बुधवार को संस्थान में रिपोर्टिंग करनी होगी और दस्तावेजों की जांच करवाकर दाखिला लेना होगा। 19 जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करवाकर दाखिला ले पाएंगे। 22 जुलाई से विभाग खाली सीटों पर दाखिले को लेकर दूसरी काउंसिलिंग शुरू करेगा।
धांगड़ में विद्यार्थियों को आवंटित हुईं सीटें
डिप्लोमा कोर्स सीटें आवंटित
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60 50
सिविल इंजीनियरिंग 60 48
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60 51
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 60 44
डीएमएलटी 60 57
कोट
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में पहली काउंसिलिंग के तहत 250 विद्यार्थियों को सीट आवंटित हो गई हैं। विद्यार्थियों को संस्थान में आकर रिपोर्टिंग करनी करके दाखिला लेना होगा। विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष चंद्र भोरिया, प्रिंसिपल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें