फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग प्रकरण के तार भिरड़ाना से जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग प्रकरण में भिरड़ाना गांव से तार जुड़ गए हैं। मुंबई (महाराष्ट्र) की क्राइम ब्रांच टीम ने शनिवार रात को भिरड़ाना गांव में हरपाल की तलाश में दबिश दी। हालांकि हरपाल मिला नहीं। पुलिस टीम ने मोबाइल दुकानदारों और हरपाल के पिता दीपा सिंह से पूछताछ की। दीपा ने कहा कि सोमवार को उसका बेटा हरपाल पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करेगा।
विज्ञापन




सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने गांव भिरड़ाना निवासी हरपाल के पिता के घर पर दीपा सिंह से काफी देर तक पूछताछ की। दीपा ने बताया कि पुलिस टीम उनके पास आई थी और हरपाल के बारे में पूछताछ की है। दीपा ने बताया कि हरपाल के पास कई दिनों पहले फोन आया था कि सलमान खान के घर के बाहर गोली चलानी है, लेकिन उसने इन्कार कर दिया था। इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों ने हरपाल का नाम लिया है। इन आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि हरपाल के कहने पर गोली चलाई थी। दीपा ने कहा कि मेरे बेटे को नाजायज फंसाया जा रहा है। उनका बेटा हरपाल सोमवार को पुलिस के सामने आत्मसर्मपण कर देगा।

एनआईए भी गांव भिरड़ाना में दे चुकी है दबिश



एनआईए की टीम भी जनवरी माह में यहां पर दबिश दे चुकी है। पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या मामले में शूटरों को गाड़ी उपलब्ध करवाने को लेकर गांव भिरड़ाना निवासी पवन बिश्नोई पर आरोप है। पवन बिश्नोई को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वह फिलहाल जेल में बंद है। पूछताछ में सामने आया था कि पवन ने राजस्थान से गाड़ी लाकर शूटरों को उपलब्ध करवाई थी।
विज्ञापन




कोट



मुंबई में सेलिब्रेटी को अश्लील वीडियो भेजने के मामले में जांच के लिए गांव भिरड़ाना में आए थे। जांच के दौरान कुछ सामने नहीं आया है। टीम अब वापस जा चुकी है।



-इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत, क्राइम ब्रांच, मुंबई



कोट

जेल जंपरों को काबू करने के मामले की जांच के लिए टीम आई थी। गांव भिरड़ाना में दबिश देने के बाद मुंबई पुलिस लौट गई है। इस मामले में इससे ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन




सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें