फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जमीन के विवाद में प्रभाकर कॉलोनी में हुई फायरिंग

विज्ञापन
टोहाना में घटना स्थल पर गोली का खाेल दिखाता पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
टोहाना। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित प्रभाकर कॉलोनी में शनिवार रात जमीन के विवाद में फायरिंग होने से अफरातफरी का आलम हो गया। इस घटना में हमलावर भी घायल हो गया। शहर थाना प्रभारी शादीराम की टीम ने मौके से कारतूस का खोखा बरामद किए हैं, जिसके बाद देर रात पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में घायल आरोपी ययाति को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस को दी शिकायत में गांव बिढ़ाई खेड़ा निवासी प्रहलाद सिंह ने बताया कि वह एलआईसी में विकास अधिकारी है। प्रभाकर कॉलोनी कॉलोनी में उसने 2019 में महेंद्र व पवन नामक दो व्यक्तियों से दुकान ली थी। प्रहलाद ने बताया कि यह जमीन वक्फ बोर्ड के नाम है और 2011 से ययाति शर्मा के नाम पर लीज पर थी। 2019 में दुकान लेते समय लीज अपने नाम ट्रांसफर करवा ली थी। प्रहलाद ने आरोप लगाया कि अब ययाति शर्मा उन्हें धमकियां दे रहा है और दुकान की जमीन का कब्जा उससे लेना चाहता है। शाम के समय वह अपनी दुकान पर दो-तीन लोगों के साथ बैठा था। इसी दौरान ययाति शर्मा, काला वहां पर आए और आते ही काला व ययाति ने पिस्तौल से उसे जान से मारने के लिए उसके ऊपर फायर कर दिया। उन्होंने सूचना डायल 112 पुलिस को दी तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके से गोलियों के खोल मिले हैं। वहीं, दूसरी ओर इस झगड़े में ययाति शर्मा को भी चोटें आई और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रविवार को पुलिस ने ययाति शर्मा को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कोट
प्रभाकर कॉलोनी में हुई फायरिंग मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है और आरोपी ययाति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपी को भी शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-शादीराम, थाना प्रभारी टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें