फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद के फायर ऑफिसर के पास तीन जिलों का चार्ज, दो स्टेशन तो 300 किलोमीटर दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद के मुख्य ऑफिसर के पास फतेहाबाद सहित दो अन्य जिलों का कार्यभार भी दिया गया है। बड़ी बात यह है कि यह जिले फतेहाबाद के आसपास जिलों से नहीं है, बल्कि फतेहाबाद मुख्यालय से 300 किलोमीटर दूर गुरुग्राम व फरीदाबाद से हैं। ऐसे में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत चयनित हुए कर्मचारियों को ज्वाइंनिंग नहीं मिल रही है। जिले के 19 युवा अभी भी ज्वाइंनिंग को लेकर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद में पहले मुख्य फायर ऑफिसर एक ही था, लेकिन सरकार ने 29 अप्रैल को प्रदेश के सभी मुख्य फायर अधिकारियों का तबादला कर दिया। फतेहाबाद में ललित वर्मा को मुख्य फायर अधिकारी के तौर पर तैनात किया गया था। लेकिन इसके बाद उनको फरीदाबाद व गुरुग्राम का भी अतिरिक्त कार्यभार दे दिया गया। इन जिलों की फतेहाबाद से 300 किलोमीटर की दूरी है, ऐसे में फायर ऑफिसर को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक आने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फायर ऑफिसर के पास फरीदाबाद व गुरुग्राम जिले हैं, जो फतेहाबाद से काफी बड़े हैं। ऐसे में अगर वह इन स्टेशनों से चलें तो आने में भी उनको शाम हो जाएगी।
टोहाना व रतिया क्षेत्र के 19 युवा ज्वाइनिंग के लिए परेशान
कौशल रोजगार निगम की ओर से इस बार फतेहाबाद दमकल विभाग में 23 युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर भेजा गया था। इनमें दो भट्टूकलां, एक रतिया व एक चिंदड़ से युवक को तो ज्वाइनिंग मिल गई है, लेकिन टोहाना व रतिया क्षेत्र के 19 युवा अभी भी ज्वाइनिंग के लिए परेशान हैं। चयनित युवा गुरजीत निवासी गांव तलवाड़ा ने बताया कि उसके पास पांच मई को ज्वाइनिंग लेटर आया था। वह पांच बार 300-300 रुपये किराया भरकर कार्यालय में पहुंचा, लेकिन फतेहाबाद दमकल कार्यालय में मुख्य ऑफिसर न मिलने के कारण उसकी ज्वाइनिंग नहीं हो रही है। उसके जैसे ही अनेक युवा टोहाना व रतिया से हैं, जिनको ज्वाइनिंग नहीं मिल रही। ज्ञात रहे कि फतेहाबाद दमकल विभाग में पहले ही कर्मचारियों का टोटा है। यहां पर शिफ्ट के अनुसार 132 कर्मचारी चाहिए, लेकिन मौके पर मात्र 32 कर्मचारी ही तैनात हैं, जिनको दिन रात काम करना पड़ता है।
विज्ञापन

कोट
फतेहाबाद के मुख्य फायर ऑफिसर को फतेहाबाद के अलावा गुरुग्राम व फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहां काम अधिक है और तीन जिले संभालना भी आसान नहीं है। जैसे ही मुख्य फायर ऑफिसर आएंगे, इन युवाओं को बुलाकर इनकी ज्वाइनिंग करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

-सतबीर सहारण, फायर ऑफिसर, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें