फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ओवरलोडिंग के आरोपी चालकों पर लाखों रुपये का जुर्माना

Tue, 05 Mar 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। क्षेत्र में वाहनों की ओवरलोडिंग हो रही है। फिटनेस सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेजों के बिना वाहनों का संचालन हो रहा है। इन पर अंकुश लगाने के लिए आरटीए की टीम ने मंगलवार को जांच अभियान चलाया। इस टीम ने सुबह जाखल में ओवरलोड ट्रक, कैंटर, पिकअप आदि वाहनों को रोककर उनकी जांच की। ओवरलोड पाए जाने पर लाखों रुपये का जुर्माना किया गया। निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि 13 वाहनों के चालकों पर 4.08 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। कई चालकों को दोबारा लापरवाही बरतने पर जुर्माने की चेतावनी दी गई। कहा कि जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें