फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर किया डंडों से हमला, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले गांव बनगांव निवासी युवक पर उसी के गांव के कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। भट्टू थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बनगांव निवासी सोनू ने बताया कि वह सिवानी में फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह अपने घर आया था कि 26 नवंबर की शाम को गांव में बाल कटवाने करवाने के लिए जा रहा था। गांव के मेन चौक में पीपल के पेड़ के पास पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर गांववासी रोहताश, विक्रम, मोहित, संजीव उर्फ साहिल आ गए। रोहताश के हाथ में डंडा था, जिसने उसके पैर पर मारी। साहिल ने हाथ में लिया हुआ डंडा सिर में मारा जबकि विक्रम ने पीछे से पकड़ लिया और मोहित ने भी कमर व हाथ पर डंडे मारे। उसने शोर मचाया तो गांव के लोगों काे आते देखकर सभी आरोपी डंडों व मोटरसाइकिल सहित भाग गए। जाते-जाते धमकी दी कि आज तो बच गया दोबारा मौका मिला तो जान से मार देंगे। मौके पर आए उसके चाचा सुनील कुमार ने उसे घायल अवस्था में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भट्टू थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि सोनू के बयान पर आरोपी रोहताश, विक्रम, मोहित व संजीव उर्फ साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। अ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें