फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुपर 100 योजना के जरिये 31 लाख का पैकेज ऑफर लेने वाली छात्रा काजल के पिता ने बताई उपलब्धि

विज्ञापन
फतेहाबाद के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित सेमिनार में मौजूद विद्यार्थी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग के मिशन बुनियाद और सुपर 100 कार्यक्रम को लेकर आवेदन का शेड्यूल जारी करने के बाद अब सेमिनार के जरिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है और इसके फायदे बताएं जा रहे हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में सुपर 100 योजना के तहत तैयारी करके वर्ष 2018 में आईआईटी में चयनित हुई गांव इंदाछुई की छात्रा काजल को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की तरफ से 31 लाख रुपये के पैकेज ऑफर उपलब्धि के बारे में बताया गया और पिता शुभचरण को रोल मॉडल के तौर पर पेश किया।
विज्ञापन

काजल फिलहाल आईआईटी के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है और पढ़ाई पूरी करने से पहले ही उसे ऑफर मिल चुका है। पिता शुभचरण ने सेमिनार में बताया कि कैसे उनकी बेटी ने सरकारी स्कूल में पढ़कर इस उपलब्धि को हासिल किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने शिरकत की। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह श्योराण, विकल्प फाउंडेशन के कम्युनिटी मैनेजर कपिल देव, फतेहाबाद व सिरसा के एसीआई रोहताश सिंह, मिशन बुनियाद टीम के सदस्य बबीता गोयल मितल, पूजा कंबोज, इंदु बाला, ज्योति शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बताया कि वर्ष 2018 में शुरू होने वाले सुपर 100 के माध्यम से 11 वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आईआईटी और मेडिकल की कोचिंग प्रदान करना है। पिछले चार वर्षों में 160 से अधिक छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिल चुका है। मिशन बुनियाद के तहत कक्षा नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य है बच्चों के बीच में एक स्वतंत्र, सकारात्मक और प्रतिस्पर्धी भावना बढ़ाना, ताकि वे अपने आगामी जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें।

आवेदन के लिए ये जारी हो चुका है शेड्यूल
मिशन बुनियाद :
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख : 25 जनवरी
पहले स्तर की परीक्षा : 30 जनवरी
परीक्षा परिणाम जारी : 20 फरवरी
दूसरे लेवल की परीक्षा : 29 फरवरी
परीक्षा परिणाम जारी : 11 मार्च
तीसरे स्तर की परीक्षा : 20 मार्च
परीक्षा परिणाम जारी : 3 मई
कक्षाएं शुरू : 15 मई

सुपर 100 योजना
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख : 31 जनवरी
पहले लेवल की परीक्षा : 6 फरवरी
परीक्षा परिणाम जारी : 15 मार्च
दूसरे लेवल की परीक्षा : 9 अप्रैल
परीक्षा परिणाम जारी : 7 मई
कक्षाएं शुरू : 15 मई

शिक्षा विभाग खंड स्तर पर पर सेमिनारों का आयोजन करवा रहा है ताकि स्कूलों के विद्यार्थियों को इन प्रोग्रामों के फायदों के बारे में जागरूक हो सके। इस सेमिनार के माध्यम से बच्चों को सरकारी स्कीमों के लाभ के बारे में समझाया जा रहा है और उन्हें इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश मेहता, जिला नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें