फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हथियारबंद युवकों ने होलसेल की दुकान पर की लूटपाट की कोशिश

विज्ञापन
दुकानदार व उसके बेटे से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चार हथियारबंद युवकों ने होलसेल की दुकान पर की लूटपाट की कोशिश संवाद न्यूज एजेंसी रतिया। रतिया के बुढलाडा रोड पर सोमवार देर रात्रि एक कार में सवार होकर आए चार हथियारबंद युवकों ने किराना की होलसेल की दुकान पर पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने की कोशिश की। मगर दुकान मालिक व उसके बेटे द्वारा लुटेरों का विरोध करने और भागकर दुकान के बाहर आकर शोर मचा देने पर युवक अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए। इस घटना से दुकानदारों में डर का माहौल पैदा हो गया और काफी संख्या में व्यापारी दुकानदार के पास पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार बुढलाडा रोड पर बिश्नोई धर्मशाला के पास रमेश कुमार निर्मल कुमार की फर्म से किरयाना की थोक दुकान है। दुकान के मालिक रमेश कुमार व उनका बेटा वर्धमान देर शाम को अपनी दुकान पर बैठकर हिसाब किताब कर रहे थे। इसी दौरान उनकी दुकान में नकाबपोश युवक घुस गए। दो युवकों ने दुकान का एक तरफ का शटर बंद कर दिया और दो युवक पिस्तौल की नोक पर दूसरी तरफ का शटर बंद करने लगे तो दुकानदार व उसके पुत्र ने दोनों युवकों को धक्का मारकर गिरा दिया और खुद बाहर आकर शोर मचा दिया। शोर मचाने पर चारों युवक बाहर निकले और अपनी गाड़ी में चढ़कर फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था और एक व्यक्ति के पास हथियार भी था। वे उन्हें गल्ला खोलकर रुपये निकालने के लिए कह रहे थे। सूचना मिलने पर रतिया शहर पुलिस भी पहुंच गई और आसपास की दुकानों में लगे हुए सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। शहर थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि आरोपियों की जानकारी लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें