फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह गुना रुपये देने का लालच देकर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी, चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज 

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी  फतेहाबाद।  गांव भट्टूखुर्द के एक व्यक्ति को चिटफंड कंपनी द्वारा छह गुना राशि देने का लालच देकर उससे छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर ने ५२७०० रुपये की आईडी लगाने पर ११ महीने में ३ लाख २५ हजार रुपये देने का लालच दिया था लेकिन बाद में कंपनी बंद हो गई। मामले में सदर पुलिस ने सिरसा की वेल्थवे मार्केटिंग कंपनी के डायरेक्टर सुखचैन अरोड़ा के खिलाफ भट्टूखुर्द निवासी सुभाष की शिकायत पर धोखाधड़ी व चिटफंड एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।      मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में भट्टूखुर्द निवासी सुभाष ने बताया कि २०१८ मई-जून में पंजाब के मानसा के गांव संघा निवासी सुखचैन अरोड़ा गांव में आया। आरोपी सुखचैन ने खुद को बताया कि वेल्थवे मार्केटिंग कंपनी डायरेक्टर बताया और कहा कि कंपनी में निवेश करने पर ६ गुना रुपये वापस मिलेंगे। ५२७०० रुपये निवेश करने पर ३ लाख २५ हजार रुपये ११ महीने में मिल जाएंगे। इसके बाद उसने लालच में आकर रिश्तेदारों के १३ से १४ लाख रुपये कंपनी में लगा दिए। कंपनी की तरफ से ७ से ८ लाख रुपये वापस भी आ गए। सितंबर-अक्तूबर २०१८ में रुपये आने बंद हो गए। इसके बाद वह कई बार कंपनी में जाकर मिला और बार-बार जल्द लौटने के आश्वासन देते रहे। लेकिन आज तक रुपये वापस नहीं मिले। फिलहाल मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को फरवरी २०२० में शिकायत दी थी। इक्नोमिक्स सेल की जांच के बाद सदर पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें