फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव से पहले जाखल नपा चेयरमैन के ससुर ने दफ्तर में फांसी लगाकर किया सुसाइड

विज्ञापन
Dead body - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना। जाखल नगरपालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि नोहर चंद गोयल ने संदिग्ध परिस्थितियों में नगर पालिका कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल फांसी के कारणों का पता नही चल लाया, सुत्रों के अनुसार वह सुसाइड नोट मिलने की बात कही जा रही है। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है, वहीं डीएसपी मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए है। जानकारी अनुसार नगर पालिका चेयरमैन सीमा गोयल के ससुर व जाखल नगरपालिका चैयरमेन प्रतिनिधि नोहर चंद गोयल ने नगर पालिका कार्यालय में लगे लगे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गौरतलब है कि उपमंडल की नगर पालिका जाखल मंडी प्रधान के खिलाफ 13 में से 9 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर उसको हटाने की कार्रवाई की थी जिसको लेकर शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में सुबह 11:00 बजे बैठक का आयोजन किया जाना था जिसकी अध्यक्षता नप सचिव राजेंद्र सोनी द्वारा की जानी थी। इस बैठक के लेकर सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक देवेंद्र सिंह बबली व एसडीएम नवीन कुमार को बुलाया गया था, जिसके चलते आज ही सीमा रानी के प्रधान बने रहने का फैसला किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें