फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: जिला परिवाद समिति की बैठक में खेल मंत्री ने 9 मामलों का किया निपटारा, जेई को किया सस्पेंड

Fri, 23 Dec 2022 04:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में पूरी तैयारी करके आए। बैठक में जो भी मामला रखा जाए, उससे संबंधित सभी अधिकारी बैठक में शामिल होना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
फतेहाबाद में जिला परिवाद समिति की बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के राज्य खेल मंत्री संदीप सिंह ने फतेहाबाद में जिला परिवाद समिति की बैठक में कड़क मिजाज रखा। मंत्री ने गांव तामसपुरा के जल घर से पेड़ काटने के मामले में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई संदीप को सस्पेंड करने के आदेश दिए। वहीं, सात दिन में इस मामले की जांच करने के लिए भी कहा।

विज्ञापन


जिला विकास संसाधन केंद्र में हुई बैठक में 16 परिवाद रखे गए। इनमें से 9 मामलों का निपटान कर दिया गया जबकि 7 मामलों को पेंडिंग रखा गया। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि हर बार बैठक में पूरी तैयारी करके आएं। बैठक में जो भी मामला रखा जाए, उससे संबंधित सभी अधिकारी बैठक में शामिल होना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें