फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: एक वोट से हारे प्रत्याशी का किया सम्मान, दिए 15 लाख रुपये, गाड़ी व डेढ़ कनाल जमीन

Sat, 26 Nov 2022 02:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

गांव नाढोड़ी में कुल 5085 वोट हैं, जिनमें से 4416 पोल हुए थे। गांव के सुंदर और नरेंद्र दो प्रत्याशी मैदान में थे। हैरानी जनक परिणाम में सुंदर को 2200 वोट आए, जबकि नरेंद्र को 2201 वोट मिले।
विज्ञापन
एक वोट से हारे प्रत्याशी का किया सम्मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी में सरपंच पद के चुनाव में मात्र एक वोट से हारे प्रत्याशी सुंदर कुमार के समर्थक उनके लिए ‘पंचपरमेश्वर’ बन गए। उनका गम करने के लिए समर्थकों ने नायाब तोहफा दिया। समर्थकों ने शनिवार को सुंदर कुमार को 15 लाख की नकदी, करीब साढ़े पांच लाख रुपये कीमत की कार और डेढ़ कनाल जमीन देकर मनोबल बढ़ाया।    

विज्ञापन


जिले में सरपंच पद के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। गांव नाढोली में सरपंच पद पर मात्र एक वोट से हारने के बाद सुंदर कुमार गहरे सदमे में थे। समर्थकों ने प्रत्याशी सुंदर के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अनोखी पहल की। समर्थकों ने आपस में चंदा एकत्र किया।

सुभाष भांभू ने 51 हजार रुपये नकद व डेढ़ कनाल जमीन दी है।  शनिवार को समर्थकों ने गांव में कार्यक्रम आयोजित कर सुंदर को 15 लाख रुपये की नकदी, एक आल्टो कार और डेढ़ कनाल जमीन देकर भाईचारे का मिसाल पेश किया। सुंदर समर्थकों का दावा है कि रविवार तक 20 लाख से भी अधिक की राशि एकत्र हो जाएगी। सुंदर ने सभी का आभार प्रकट किया। उसने कहा कि समर्थकों का यह प्यार ही उनकी सबसे बड़ी जीत है। 
विज्ञापन


एक नजर इधर भी
गांव नाढोड़ी में कुल 5085 वोट हैं, जिनमें से 4416 पोल हुए थे। गांव के सुंदर कुमार व नरेंद्र कुमार के बीच सरपंच पद पर सीधा मुकाबला हुआ। मतगणना में सुंदर को 2200 वोट और नरेंद्र को 2201 वोट मिले। नरेंद्र मात्र एक वोट से चुनाव जीत गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें