फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना एसडीएम ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
टोहाना में औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रतीक हुड्डा। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने लघु सचिवालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में तय समय पर सभी की उपस्थिति सुनिश्चित हो व कार्यालय में साफ-सफाई तथा रिकॉर्ड को दुरुस्त करके रखें। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित राजस्व विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों को रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के पटवारियों को रिकॉर्ड पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी समय पर आएं और अपने कार्य को समयावधि में निपटाएं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी की सीटिंग बेहतर हो, ताकि आमजन को अपने कार्य करवाने में किसी प्रकार की परेशानी न आए।
उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपने से संबंधित रिकॉर्ड को पूरा रखें भविष्य में भी औचक निरीक्षण किए जाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वह समय पर कार्यालय आना सुनिश्चित करें। कार्यालय से गैर हाजिर व ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें