फतेहाबाद। शहर पुलिस ने रतिया चुंगी को जाने वाले रोड पर विचार आश्रम मंदिर के पास एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर पुलिस की एक टीम रतिया चुंगी को जाने वाली रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की टीम को देखकर एक युवक वापस मुड़ गया और तेज कदमों से चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। युवक की पहचान सुनील कुमार उर्फ टुंडली निवासी डेरेवाला मोहल्ला के रूप में हुई है।