फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद टीम ने विचार आश्रम रोड से एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी डेरे वाला मोहल्ला निवासी सुनील कुमार टुंडली के खिलाफ शहर थाना में सोमवार को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम रतिया चुंगी तरफ जा रही थी, जब विचार आश्रम मंदिर रोड पर पहुंची तो रतिया चुंगी की तरफ से एक युवक आ रहा था। वह टीम को देखकर भागने लगा। टीम ने शक के आधार पर युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम डेरेवाला मोहल्ला निवासी सुनील कुमार उर्फ टुंडली बताया। टीम ने नियम अनुसार जांच की तो उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। फिलहाल टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।