फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हवन में भी एकजुटता नहीं दिखा पाए नगर परिषद प्रधान, 10 पार्षद ही पहुंचे

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में आयोजित हवन में मौजूद प्रधान और साइड में पीछे बैठी उपप्रधान सविता टुटेजा। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची पार्षदों के साथ एकजुटता दिखाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। सोमवार को नगर परिषद परिसर में प्रधान की तरफ से हवन और भंडारे का आयोजन करवाया गया। मगर इसमें प्रधान पक्ष के ही करीब 10 पार्षद पहुंचे। बाकी पार्षदों और उपाध्यक्ष को तो सूचना तक नहीं दी गई। हवन में मुख्य तौर पर पार्षद सुरेंद्र डींगवाल, ज्योति मेहता, किरण नारंग, अनिल गर्ग, निर्मल सिवाच, अर्जुन कटारिया, चंद्रप्रकाश, नीलम आहुजा, रमेश गिल्होत्रा ही शामिल रहे।
विज्ञापन

उपप्रधान सविता टुटेजा हवन में जरूर पहुंची लेकिन विधायक दुड़ाराम के साथ आई और कुछ देर रुकने के बाद वापस चली गई। उपप्रधान पक्ष के पार्षद सुखदेव सिंह, रविंद्र कुमार, प्रतिनिधि पंछी ठेकेदार भी विधायक के साथ ही कार्यक्रम में शामिल हुए और फिर वापस चले गए। पार्षद प्रतिनिधि पंछी ठेकेदार ने कहा कि उन्हें कोई सूचना ही नहीं दी गई है। करीब 18 से 19 पार्षद ऐसे हैं, जिन्हें सूचना ही नहीं दी गई। पार्षद रविंद्र कुमार ने कहा कि उनके पास नगर परिषद के कर्मचारी का फोन आया था कि यहां पर हवन है। प्रधान की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है।
हिसार और सिरसा रोड पर लगेंगे स्वागत द्वार
हवन के बाद नगर परिषद कार्यालय में विधायक की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में विधायक ने कहा कि नगर परिषद की तरफ से हिसार और सिरसा रोड पर एंट्री के दौरान स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। फव्वारा चौक का सुंदरीकरण होगा और यहां पर बड़े शहरों की तर्ज पर आईलव फतेहाबाद का बोर्ड लगाया जाएगा। वार्डों में साइन बोर्ड लगाने का लेकर भी चर्चा हुई, इसमें कुछ पार्षदों ने कहा कि पुराने बोर्ड पर ही लिख दिया जाए। लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते नगर परिषद की तरफ से नए बोर्ड ही लगाने को लेकर फैसला हुआ। विधायक ने कहा कि मिनी बाइपास को भी चौड़ा किया जाएगा। पपीहा पार्क में तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। इसके अलावा फव्वारा चौक से लालबत्ती चौक तक फुटपाथ पर पौधे लगाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

शिवपुरी सुधार सभा को गोद दी जाएगी ग्रीन बेल्ट
नगर परिषद शिवपुरी सुधार सभा को ही ग्रीन बेल्ट गोद देगी। इसके अलावा पपीहा पार्क और मॉडल टाउन के सभी पार्कों को सफाई और मरम्मत के लिए शिवपुरी सुधार सभा को ही गोद दिया जाएगा।
सभी पार्षदों को हवन में आने के लिए आमंत्रित किया गया था। पार्षद प्रतिनिधि हंसराज योगी के घर पार्टी थी, वहां पर सभी को आमंत्रित किया गया था। कुछ पार्षद पहुंचे भी थे।
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें