फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 23 जनवरी को पंचायत मंत्री बबली के गांव बिढाईखेड़ा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 जनवरी को पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के गांव बिढाईखेड़ा पहुंचेंगे। वह यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पंचायत मंत्री की ओर से आयोजित किए जाने वाले मधुर मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। इस समारोह को मधुर मिलन समारोह प्रगति रैली का नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। मधुर मिलन समारोह प्रगति रैली का लोगों को निमंत्रण देने के लिए पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली 2 जनवरी को टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा शुरू करेंगे।
विज्ञापन

जनता की उम्मीद, मुख्यमंत्री का आगमन ही शांत कर जाए सियासी जंग
दिलचस्प बात यह है कि जजपा और भाजपा दोनों के गठबंधन से सरकार चल रही है। मगर टोहाना में सियासी जंग भाजपा और जजपा में रहती है। यहां जजपा के कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला के बीच छत्तीस का आंकड़ा जगजाहिर है। दोनों एक-दूसरे को हर जगह शिकस्त देने में लगे रहते हैं। जाखल व टोहाना ब्लॉक समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनाव में भी बबली समर्थकों ने बराला समर्थकों को हराया है। जनता ने अब उम्मीद लगाई है कि मुख्यमंत्री का आगमन ही इस जंग को शांत कर जाए।
2 जनवरी को इन गांवों का दौरा करेंगे पंचायत मंत्री
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली 2 जनवरी को सुबह 9.30 बजे गांव जांडली कलां, 10.30 बजे चंद्रावल, 11.30 बजे जांडली खुर्द, 12.30 बजे नाढोड़ी, दोपहर एक बजे घोटड़ू, 1.30 बजे धोलू, 2.30 बजे दिगोह, 3 बजे भूंदड़ा, 3.45 बजे रसूलपुर और 4.30 बजे मंगहेड़ा का दौरा करेंगे और मधुर मिलन समारोह का निमंत्रण देंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जनसमस्याएं भी सुनेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 23 जनवरी को बिढाईखेड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से टोहाना हलके को कई सौगात मिलेंगी। मधुर मिलन समारोह प्रगति रैली को सफल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

-देवेंद्र सिंह बबली, विकास एवं पंचायत मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें