फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में दंपती पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे लोगों पर फेंकी ईंटें, दो घायल

विज्ञापन
फतेहाबाद के शक्ति नगर में मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शक्ति नगर में शुक्रवार रात को एक घर में दंपती पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगाते हुए मोहल्लावासियों ने हंगामा मचा दिया। वार्ड के पार्षद भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने मोहल्लावासियों पर ईंटे बरसाई, जिसमें दो लोगों को चोटें आई। मामले की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह व पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच थाने में पंचायत हुई, जिसमें दंपती द्वारा मोहल्ला छोड़ने की बात पर मामले का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शक्ति नगर में एक दंपती रहता है। लोगों का आरोप था कि यह दंपती यहां पर वेश्यावृत्ति का धंधा चलाता है। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात को मोहल्लावासी मौके पर एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। वार्ड नंबर-एक के पार्षद राजकुमार ने बताया कि शक्ति नगर में एक मकान दंपती को किराए पर दिया हुआ है। आरोप है कि उक्त दंपती घर में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाता है और आए दिन युवक उनके घर आते रहते हैं। शुक्रवार रात को भी दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। मोहल्लावासियों ने दंपती को बुलाकर समझाना चाहा तो आरोप है कि दंपती व उक्त युवकों ने घर की छत से ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में महिला व एक युवक घायल हो गया।
मामले की सूचना पुलिस को मिली तो गुरुनानकपुरा चौकी इंचार्ज जुगललाल मौके पर पहुंचे और फिर कुछ देर बार एसएचओ सिटी यादविंदर भी मौके पर पहुंच गए। हमलावरों को पकड़ पुलिस थाने ले गई। जहां शनिवार को दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया गया। जहां महिला ने मोहल्ले से मकान खाली करने की बात पर समझौता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें