फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad : जाखल में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर का किसानों ने किया विरोध, काफिले पर चले लाठी-डंडे

Sat, 18 May 2024 01:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फतेहाबाद

सार

किसान नेताओं ने काफिले के सामने नारेबाजी की और बाद में काफिले में शामिल गाड़ियों पर लाठियां भी चलाईं। इस दौरान पुलिस की ओर से भी बल प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी का विरोध... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में फतेहाबाद जिले के जाखल में सिरसा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर का किसानों ने जबर्दस्त विरोध किया। किसान नेताओं ने काफिले के सामने नारेबाजी की और बाद में काफिले में शामिल गाड़ियों पर लाठियां भी चलाईं। इस दौरान पुलिस की ओर से भी बल प्रयोग किया गया। पत्थर और लाठी चलने के कारण जहां गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है, वहीं एक किसान के भी गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर है।

विज्ञापन


बता दें कि जाखल मंडी में भाजपा नेताओं के काफिले का सामना किसानों से हो गया। किसान यहां कार्यक्रम की सूचना मिलने पर बाढ़ से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे को लेकर सवाल करने पहुंचे थे। नारेबाजी के बाद बात बिगड़ गई। हाथ में झंडा लिए लोग गाड़ियों पर लाठी से हमला करने लगे। पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को किनारे हटाकर काफिले को निकाला गया। घायल किसान के अग्रोहा रेफर किए जाने की खबर मिल रही है। हालांकि इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें