फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंजाब से कटा फतेहाबाद, भूना के लिए धांगड़ से होकर जा रही हैं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में बाढ़ की विपदा के चलते फतेहाबाद मुख्यालय का संपर्क रतिया, बुढलाडा व पंजाब के पटियाला से पूरी तरह से कटा हुआ है। तीन दिनों से इस रूट पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। वहीं भूना रोड पर बाइपास के पुल को बंद करने के चलते फतेहाबाद से भूना के लिए डायरेक्ट बसें ना भेजकर वाया धांगड़ भेजा जा रहा है। भूथनकलां व भूथनखुर्द से आने वाले लोगों को बरसीन से फोरलेन होते हुए आना पड़ रहा है और उनकी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। अहरवां, अयाल्की, खान मोहम्मद, ढाणी ठोबा, ढाणी ढाका का संपर्क भी मुख्यालय से टूट गया है। फतेहाबाद के लगभग 50 गांव मुख्यालय व शहरों से कटे हुए हैं। जाखल से भूना मार्ग पूरी तरह से बाधित है ओर जाखल से टोहाना का संपर्क भी लगभग कटा हुआ है। चांदपुरा व तलवाड़ा के लोग भी गांवों में ही बंधकर रह गए हैं। बस अड्डा इंचार्ज हवासिंह ने बताया कि रतिया रोड को तोड़ने के चलते वाया रतिया पटियाला के लिए कोई बस नहीं चलाई जा रही है। भूना के लिए वाया धांगड़ बसों को गुजारा जा रहा है। कई गांवों में भी एकबारगी बस सेवा बंद हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें