फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली मीटर के विवाद में परिवार पर हमला, तीन लोग घायल

Mon, 10 Jul 2023 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव अयाल्की में बिजली मीटर की रंजिश में तलवारों से तीन युवकों पर हमला कर दिया गया। हमले में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, इसके बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने अमरीक सिंह के बयान पर विनोद, विकास, मंगत, रमेश, सोनू, रिंकू, अजय, संजय, मोनू और चार-पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमरीक सिंह ने बताया कि 8 जुलाई को घर पर मौजूद था। इस दौरान 10-15 युवकों ने गली में खड़े होकर उन्हें गालीगलौज शुरू कर दिया। आरोपियों से गालीगलौज का कारण पूछा तो आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर उसके, उसकी मां, भाई जगदीप व चाचा के लड़के सिमरणजीत सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। रंजिश ये है कि आरोपी विनोद से मकान खरीदा था, जिस पर बिजली मीटर विनोद का लगा हुआ है। उसे कई बार मीटर बदलने के लिए कहा था, लेकिन नहीं हटाया गया। इसी रंजिश में आरोपियों ने हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें