फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से कागज ले बनाई फर्जी कंपनी जीएसटी चोरी का नोटिस मिला तो पता चला

विज्ञापन
भट्टू कलां में प्रदर्शन करते हुए किसान। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भट्टू कलां (फतेहाबाद)। जालसाजों के चक्रव्यूह में कई ग्रामीण फंस गए। ग्रामीणों ने कई लोगों पर उनके प्रमाणपत्र लेकर फर्जी कंपनियां बनाकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। जीएसटी चोरी करने के आरोप में नोटिस मिलने पर किसानों के होश उड़ गए। धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मिलकर भट्टू गांव के रामदेवरा चौक पर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया।
विज्ञापन

भट्टू कलां निवासी राजेश कुमार, राय सिंह, महेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, जयनारायण व रामसरा निवासी रोहताश कुमार ने बताया कि वे सभी खेतीबाड़ी करते हैं। वर्ष 2018 में हिसार निवासी परविंदर उर्फ पम्मी ने उनके पास आकर बताया कि उसकी बुआ का लड़का शाहपुर निवासी विनोद कुमार नाबार्ड की योजनाएं लेकर आता है। इनमें कृषि कार्य, डेयरी कार्य, केंचुआ खाद आदि की योजनाएं होती हैं। वह भी उनके साथ काम करता है। इसलिए इन योजनाओं के साथ जुड़कर फायदा उठाना चाहिए। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जालसाजों ने गुमराह कर उनके प्रमाणपत्र ले लिए।
आरोप है कि कुछ दिन बाद उन सबको हिसार में विनोद बैनीवाल के कार्यालय पर ले जाकर कागजातों पर हस्ताक्षर करवाए। फिर बैंक में ले जाकर वहां पर भी हस्ताक्षर करवाए। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि करीब डेढ़ साल बाद भट्टू कलां निवासी सुभाष ने सबको अपने घर पर बुलाया और कहा कि कुछ कागजातों में कमी होने के कारण काम रुका हुआ है। यह कहकर सुभाष ने उन सबको हिसार ले जाकर फिर से हस्ताक्षर करवाए। इसके अलावा एक दिन पुलिस चौकी ले जाकर वहां पर भी सबके हस्ताक्षर करवाए गए। उनके द्वारा पूछने पर कहा गया कि किसी को कोई परेशानी नहीं होने देंगे। अब जीएसटी कार्यालय से उनको सूचना मिली है कि फर्जी कंपनियां बनाकर फर्जीवाड़ा किया गया है। जीएसटी चोरी की सूचना मिलने पर उन सबके होश उड़ गए। लोगों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। थाना प्रभारी राजमहेंद्र ने कहा कि इस संबंध में हिसार में मामला दर्ज है। यहां पर शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज कर हिसार भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें