फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अंग्रेजी विषय में फेल करने पर जताया रोष, साैंपा ज्ञापन

Fri, 11 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य वीपी ससिंह को ज्ञापन देते हुए एबीवीपी के छात्र नेता व अन्य। स्त्रोत- एबीवीपी।
विज्ञापन
टोहाना। बीए अंतिम वर्ष के छठे सेमेस्टर के अंग्रेजी विषय में फेल किए जाने से भूना रोड स्थित आईजी कॉलेज के विद्यार्थियों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने चार दिन पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया था। आरोप है कि विश्वविद्यालय ने कई विद्यार्थियों को अनुचित रूप से अनुपस्थित भी दर्शाया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने वीरवार को कॉलेज प्राचार्य वीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता सन्नी चौहान, सीमा, अंजलि, सोनम, ममता, पम्मी, प्रीती, पिंकी, रिंकू और पूजा आदि का कहना है कि उनके नंबर बिना किसी कारण के काटे गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की जाए ताकि उन्हें सही परिणाम मिल सके।
विद्यार्थियों ने कहा कि वयदि उनकी मांग को दो दिन में पूरा नहीं किया गया तो वे कॉलेज के गेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए ताला लगा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें