फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गृहकर पर छूट खत्म, आखिरी दिन 2.95 लाख जमा हुआ गृहकर

Tue, 01 Oct 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर निकाय द्वारा पुराने गृहकर पर दी गई छूट का सोमवार को आखिरी दिन रहा। छूट का सोमवार 45 प्रॉपर्टी मालिकों ने फायदा उठाया। आखिरी दिन 2 लाख 95 हजार रुपये गृहकर नगर परिषद की शाखा में जमा हुआ। करीब 30 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है।
विज्ञापन

शहर फतेहाबाद में इस माह 265 प्रॉपर्टी मालिक 14.31 लाख रुपये गृहकर जमा करवा चुके हैं। हालांकि बकाया गृहकर पर छूट को लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। आचार संहिता के चलते छूट आगे नहीं बढ़ पाएगी। ऐसे में रिकवरी के लिए नगर निकाय प्रशासन आचार संहिता हटने के बाद छूट दे सकता है। फिलहाल मौजूदा गृहकर पर भी छूट नहीं दी गई है। शहर फतेहाबाद में 30 हजार प्रॉपर्टी मालिक हैं।
-
जिले के पांच शहर में प्रॉपर्टी की स्थिति
शहर कुल प्रॉपर्टी
फतेहाबाद 30824
भूना 11633
जाखल 4713
रतिया 19246
टोहाना 28823
-
30 करोड़ गृहकर है बकाया
नगर परिषद ने गृहकर करीब 30 करोड़ रुपये वसूलना है। पिछले वित्त वर्ष में रिकवरी कम रही जबकि इससे पहले रिकॉर्ड रिकवरी हुई थी। वर्ष 2022-23 में नगर परिषद को 16 करोड़ 72 लाख गृहकर की वसूली हुई थी। वर्ष 2023-24 में 4 करोड़ का अनुमानित बजट रखा गया। लेकिन जनवरी 2024 तक 1.90 करोड़ रुपये गृहकर की वसूली हो पाई थी। वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड तोड़ गृहकर आया था।
विज्ञापन

-
नगर निकाय द्वारा बकाया गृहकर की रिकवरी को लेकर छूट दी गई। छूट का कई प्रॉपर्टी मालिकों ने फायदा भी उठाया है। मुख्यालय की तरफ से छूट को लेकर निर्देश आते हैं तो पोर्टल पर अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें