फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं, बिना तैयारी पेपर देंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
फतेहाबाद में सेट परीक्षा को लेकर पहुंचे प्रश्न पत्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। छात्र मूल्यांकन परीक्षाएं (सेट) सोमवार से शुरू होने जा रही हैं। निदेशालय ने दो दिन पहले जिले में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए किताबों की सप्लाई भेजी है। लेकिन 90 फीसदी विद्यार्थियों को शुक्रवार शाम तक किताबें नहीं मिल पाई है। कारण ये है कि किताबों की सप्लाई खंड स्तर पर स्कूलों में जाएगी और फिर विद्यार्थियों को बांटी जाएगी। लेकिन अभी तक कई खंडों में सप्लाई ही नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

बता दें कि किताबों की सप्लाई को लेकर शिक्षा विभाग ने रूट जारी किया हुआ है। रूट के आधार पर स्कूलों में किताबों की सप्लाई भेजी जा रही है। शिक्षा विभाग कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को किताबें देता है। शिक्षा विभाग निदेशालय ने कक्षा पहली और छठी की किताबें जून माह में भेज दी थी लेकिन कक्षा दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं, सातवीं और आठवीं की नहीं भेजी गई। अब शुक्रवार से इन कक्षाओं की किताबों की सप्लाई आई है लेकिन अभी तक पूरी तरह से स्कूलों में नहीं बंटी है। इसके चलते इन कक्षाओं के 90 फीसदी विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिली है।
सरकारी स्कूलों के इन विद्यार्थियों को मिलनी है किताबें
कक्षा छात्र
पहली 4745
दूसरी 10350
तीसरी 10250
चौथी 10152
पांचवीं 10642
छठी 11015
सातवीं 10691
आठवीं 9834
प्राइमरी में शिक्षक लेंगे परीक्षा तो मिडिल में निदेशालय भेजेगा प्रश्नपत्र
छात्र मूल्यांकन परीक्षा को लेकर प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के पेपर शिक्षक अपने स्तर पर लेंगे। बिना किताबें के विद्यार्थियों को जो तैयारी करवाई गई है, उस आधार पर परीक्षा ली जाएगी। इसके अलावा मिडिल कक्षाओं के विद्यार्थियों की परीक्षा को लेकर निदेशालय प्रश्नपत्र जारी करेगा।
विज्ञापन

कोट
प्राइमरी विंग में सिर्फ कक्षा पहली की किताबें पहुंची है इसके अलावा अन्य कक्षाओं की किताबें नहीं आई है। बताया जा रहा है कि सप्लाई आ गई है लेकिन उनके स्कूल में नहीं पहुंची है। विद्यार्थी बिन किताबों के ही पढ़ रहे है। कोरोना के चलते पहले दो साल तक किताबें नहीं आई। ऐसे में निदेशालय को समय पर किताबें भेजनी चाहिए थी।
-विकास टुटेजा, पूर्व जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
कोट
किताबों की सप्लाई आ गई है और स्कूलों में पहुंचनी भी शुरू हो गई है। पहली से आठवीं तक में दो कक्षाओं की किताबें पहले बंट गई थी और अब अन्य की आ गई है। सभी विद्यार्थियों को जल्द किताबें मिल जाएंगी।
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें