टोहाना। फाइनेंस कंपनी के फील्ड कर्मचारी ने तीन अज्ञात लड़कों पर मारपीट करते हुए लाखों रुपये की नकदी व अन्य सामान छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। शहर पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कैथल के गांव गुलियाना निवासी हरी ओम ने बताया कि वह दमकोरा रोड स्थित फुजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर है। 25 जुलाई को गांव मनियाना में महिलाओं की कमेटी से ग्रुप लोन की किस्त लेने के लिए गया था। उसने बताया कि शाम सवा आठ बजे वह अपने साथी राजकुमार के साथ लौट रहा था तो मनियाना रोड पर पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़के आए और उसके कंधे रॉड मारी, संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गया। उनमें से दो लड़के उसे पीटने के बाद रुपयों से भरा बैग व उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। उसने बताया कि उसके बैग में करीब एक लाख रुपये, पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड व लाइसेंस था पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।