फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली के पोल पर लगी अनधिकृत केबल को बिजली कर्मचारियों ने हटाया

Tue, 07 May 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया बिजली के पोल पर लगी अन अधिकृत केबल को काटते हुए बिजली निगम के कर्मचारी
विज्ञापन
रतिया। बिजली निगम के अधिकारियों ने बिजली के पोल पर लगाई गई अनधिकृत केबल को हटवाना शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई से केबल डिश संचालकों में खलबली मच गई। वहीं निगम की इस कार्रवाई से आधे शहर में डिश सप्लाई व इंटरनेट सेवा प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिजली निगम के उच्च अधिकारियों द्वारा स्थानीय बिजलीघर के कर्मचारियों को बिजली पोल पर लगी हुई अनधिकृत केबल हटाने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के बाद बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी ने टीम गठित की और अनधिकृत केबल की वीडियोग्राफी करवाई। उसके बाद टीम द्वारा क्रेन की सहायता से बिजली के सभी पोल पर लगी हुई केबल को काट दिया गया। इससे आधे शहर में केबल डिश का प्रसारण बंद हो गया। निगम के कार्यवाहक उपमंडल अधिकारी नवनीत ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर बिजली के पोल पर लगी हुई अनधिकृत केबल को काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें