रतिया। भूना रोड स्थित डिग्गी ढाणी के पास पिकअप चालक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया, वहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
मामले में रतिया शहर पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे राजेंद्र निवासी मुंशीवाली की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में राजेंद्र ने बताया कि उसकी रतिया में भूना रोड पर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। वह अपने पिता के साथ बाइक पर रतिया शहर आ रहा था, जब वह डिग्गी ढाणी के पास पहुंचा तो उसकी बाइक में तेल खत्म हो गया। उसने अपने पिता भीमराज को सड़क पर उतार दिया और पास में ही पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने लगा। इतने में पिकअप चालक लापरवाही से गाड़ी लेकर आया और उसके पिता को टक्कर मार दी।