फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आठ हाई स्कूल बने सीनियर सेकेंडरी, नए प्राध्यापकों की मिली मंजूरी

विज्ञापन
गांव बनमंदोरी का उच्च विद्यालय जिसे अपग्रेड किया गया है।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने जिले के आठ हाई स्कूलों को अपग्रेड करके सीनियर सेकेंडरी बना दिया है। अपग्रेड हुए नए सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में नए पदों को भी स्वीकृति मिल गई है। प्रत्येक स्कूल को 13 प्राध्यापकों के पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी और संस्कृत प्राध्यापक भी मिला है। वित्त विभाग ने इन आठ स्कूलों में नए पदों को लेकर मंजूरी दे दी है। स्कूलों में प्रिंसिपल, लैब सहायक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद मिले हैं। हालांकि अभी तक अपग्रेड हुए स्कूलों में सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग का कहना है कि छात्र इन अपग्रेड स्कूलों में अब दाखिले ले सकते हैं।
विज्ञापन

ये हैं जिले के अपग्रेड हुए स्कूल
स्कूल पद
हाई से सीनियर सेकेंडरी बने स्कूल पंजाबी या संस्कृत प्राध्यापक
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी गोपाल एक पद पंजाबी प्राध्यापक
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मताना एक पद पंजाबी प्राध्यापक
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरसर एक पद संस्कृत प्राध्यापक
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नथूवाल एक पद पंजाबी प्राध्यापक
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनमंदोरी एक पद संस्कृत प्राध्यापक
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिब्बी एक पद संस्कृत प्राध्यापक
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरसीन एक पद पंजाबी प्राध्यापक
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीराबदी एक पद पंजाबी प्राध्यापक

स्कूलों को ये मिले हैं प्राध्यापक के पद
अपग्रेड हुए स्कूलों को अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, इक्नोमिक्स, कैमिस्ट्री, फीजिक्स, बायोलॉजी, कॉमर्स, मैथ, जियोग्राफी, फिजिकल एजुकेशन और कंप्यूटर साइंस प्राध्यापक के पद मिले है।
विज्ञापन

कोट
शिक्षा विभाग ने 8 हाई स्कूलों को अपग्रेड करके सीनियर सेकेंडरी बनाया है। इन स्कूलों में नए पदों को वित्त विभाग ने भी स्वीकृति दे दी है।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें