फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचनद सदन के लिए मुख्यमंत्री से भी ज्यादा अनुदान देकर दुष्यंत ने पंजाबी समाज में बनाई पैठ

विज्ञापन
फतेहाबाद में पंचनद सदन में आयोजित समारोह को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंचनद सेवा ट्रस्ट द्वारा निर्माणाधीन पंचनद सदन के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी ज्यादा अनुदान देकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंजाबी समाज में पैठ बनाने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन के लिए 21 लाख रुपये का अनुदान दिया था जबकि दुष्यंत चौटाला ने 51 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की है। इसके अलावा शहर में शहीद मदनलाल ढींगड़ा के नाम से चौक बनाने और उनकी प्रतिमा लगाने की मांग को भी दुष्यंत ने मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला शुक्रवार देर शाम को पंचनद सदन में हुए सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। मंच पर उनके साथ पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा व जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
जजपा का कुनबा भी बढ़ा गए दुष्यंत
पंचनद के समारोह में पंजाबी समाज को साधने के साथ-साथ दुष्यंत चौटाला फतेहाबाद हलके में जजपा का कुनबा भी बढ़ा गए। पूर्व मंत्री स्व. लीलाकृष्ण के बेटे भूपेंद्र चौधरी से लेकर गांव खाराखेड़ी व बड़ोपल में भी कई लोगों ने जजपा का दामन थामा। भूपेंद्र चौधरी की भाभी स्वतंत्र बाला इनेलो की टिकट पर फतेहाबाद से विधायक रह चुकी हैं। साल 2019 में दुड़ाराम के भाजपा से विधायक बनने से पहले फतेहाबाद से इनेलो की टिकट पर बलवान सिंह दौलतपुरिया विधायक बने थे। साल 2019 के चुनाव में जजपा के प्रत्याशी रहे डॉ. वीरेंद्र सिवाच मात्र तीन हजार वोटों से हार गए थे। ऐसे में दुष्यंत चौटाला फिर से अपने गृह जिले सिरसा के साथ लगते जिले फतेहाबाद में पैठ बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जीटी रोड से रास्ता देने के प्रस्ताव पर भी दिया संतोषजनक जवाब
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने पंचनद के सदस्यों ने पंचनद सदन के लिए जीटी रोड से रास्ता देने का प्रस्ताव भी रखा था। इस पर दुष्यंत ने एग्जामिन करवाने की बात कहकर संतोषजनक जवाब दिया। उपमुख्यमंत्री ने पंजाबी समाज से आग्रह किया कि पंचनद सदन बनाने के बाद इस भवन का उपयोग सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए भी किया जाए। इसमें वह और भी सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे।
विधायक दुड़ाराम की कार्यक्रम से दूरी बनी चर्चा का विषय
पंचनद सदन के निर्माण में विधायक दुड़ाराम का भी सहयोग रहा है। मगर दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में विधायक दुड़ाराम ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। यह दूरी चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, रतिया से भाजपा के ही विधायक लक्ष्मण नापा जरूर कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें