फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने चौकी के सामने लगाया धरना

Tue, 23 May 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागपुर चौकी के सामने धरना देते हुए ग्रामीण को संबोधित करते हुए वक्ता। 
विज्ञापन
रतिया। नागपुर खंड के गांव अलीका में पंचायती कार्य में बाधा पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। चौकी इंचार्ज द्वारा ग्रामीणों से दुर्व्यवहार करने के विरोध में चौकी के सामने धरना लगाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीण शहीद भगत सिंह नौजवान सभा व किसान संघर्ष समिति के प्रधान मनदीप सिंह, परविंदर अलीका के नेतृत्व में चौकी के सामने धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक पंचायती कार्यों में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक धरना नहीं उठाएंगे। धरने की अध्यक्षता सरीना रानी ने की जबकि संचालन हरप्रीत अलीका ने किया।
सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने बताया कि गत दिनों ग्राम पंचायत द्वारा पंचायती खाल, चौपाल व पंचायती प्लॉटों की निशानदेही करवाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके तहत वीरवार को गांव में पटवारी, कानूनगो जब निशानदेही के लिए आए तो गांव के कुछ लोगों सुशील उर्फ दीपक मेहता, रमेश कुमार, राजकुमार व अन्य लोगों ने पंचायती कार्यों को रुकवाया। जब पंचायत और अन्य ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत उन्होंने नागपुर पुलिस चौकी में दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद नागपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया और ग्राम पंचायत के लोगों के साथ दुर्व्यवहार भी किया।
विज्ञापन


कार्रवाई नहीं की गई तो कड़ा निर्णय लेंगे
धरने पर पहुंचे किसान संघर्ष समिति के राज्य प्रधान मनदीप सिंह ने कहा कि अगर जल्द ही धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें कोई कड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। वहीं, चौकी इंचार्ज एसआई अशोक कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर दविंदर अलीकां, जसपाल खुनन, तजिंदर थिंद, विजय अलीका, कबड्डी खिलाड़ी सुखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें