फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जवाहर चौक में शराब के नशे में धुत युवकों द्वारा गश्त कर रही पुलिस टीम के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में शहर पुलिस ने आरोपी युवक फतेहाबाद निवासी हेमंत, बीरू, जैकी व खनल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले के मुताबिक शहर मेन बाजार गुरुद्वारा रोड पर शराब के नशे में धुत चार से पांच युवक हंगामा कर रहे थे और आने-जाने वाले लोगों को परेशान कर रहे थे। सूचना मिलने पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे युवकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और मारपीट की। सूचना मिलने पर शहर पीसीआर मौके पर पहुंच गई लेकिन इससे पहले युवक मौके से फरार हो गए। मामले में शहर पुलिस ने आरोपी युवकों की पहचान करके मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें