फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशे में युवकों ने रेलवे स्टेशन पर फेंके पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टू कलां के रेलवे स्टेशन पर वीरवार अलसुबह दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। नशे में धुत इन युवकों ने रेलवे स्टेशन के कार्यालय पर जमकर पत्थर बरसाएं। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ सिरसा व भट्टू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही नशेड़ी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भट्टू रेलवे स्टेशन पर वीरवार अलसुबह करीब 2 बजकर 40 मिनट पर दो युवक नशे की हालत में आकर उत्पात मचाने लगे। रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली हरियाणा एक्सप्रेस के लिए कई यात्री आए हुए थे। इन नशेड़ियों ने महिला यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। इस बात की शिकायत यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को की। जिस पर स्टेशन मास्टर ने प्वाइंट मेन नवीन कुमार को मौके पर भेजकर घटना की जानकारी देने के लिए कहा। नशेड़ियों ने रेलवे कर्मचारी के साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगे। कुछ देर बाद दोनों नशेड़ी रेलवे स्टेशन मास्टर के कार्यालय के सामने आकर पत्थरबाजी करने लगे। वहीं, एक युवक ने स्टेशन मास्टर के कार्यालय के सामने प्लेटफार्म पर पेंट उतार कर अश्लील हरकत भी की, जिसका रेलवे कर्मचारियों ने वीडियो भी बनाया। इसी बीच स्टेशन मास्टर ने कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर लिया ताकि पत्थरबाजी से कोई नुकसान न हो।
स्टेशन मास्टर एलआर मीणा ने घटना के बारे में दूसरे कर्मचारियों को भी सूचना देते हुए रेलवे पुलिस व भट्टू पुलिस को अवगत करवाया। सूचना मिलते ही सिरसा से रेलवे पुलिस भट्टू स्टेशन पर पहुंची। मगर तब तक दोनों युवक फरार हो गए। इस घटना में रेलवे स्टेशन के कार्यालय के गेट पर पत्थरों के काफी निशान मिले।
विज्ञापन

टोहाना क्षेत्र में भी हो चुकी है वारदात
इस तरह ही नशेड़ी के कारण टोहाना क्षेत्र की विवाहिता अपनी जान गवां चुकी है। 1 सितंबर की रात को रोहतक के गांव खरेंटी स्थित अपने मायके से ससुराल लौट रही विवाहिता को उसके नौ साल के बेटे के सामने नशेड़ी युवक ने ट्रेन से नीचे फेंक दिया था।
विज्ञापन

कोट
रेलवे पुलिस ने स्टेशन मास्टर की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। युवकों की पहचान व उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
-ऊषा, प्रभारी, आरपीएफ सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें