फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बस के टाइम को लेकर हुए विवाद में प्राइवेट व रोडवेज बस के चालक-परिचालक भिड़े

विज्ञापन
रतिया में चक्का जाम के दौरान एकत्रित रोडवेज कर्मचारी।
विज्ञापन
रतिया। नए बस स्टैंड में बस टाइम को लेकर रोडवेज व प्राइवेट बस चालक-परिचालकों में विवाद हो गया। विवाद में रोडवेज बस चालक व परिचालक को चोटें आई। इसके बाद दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी रोडवेज बस चालक व परिचालक ने अपनी अपनी बसों को बस स्टैंड के अंदर खड़ा करके धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। दोपहर बाद पुलिस ने रोडवेज चालक रवि की शिकायत पर प्राइवेट बस चालक गुरविंद्र और परिचालक बलजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। नागरिक अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे चालक रवि ने बताया कि वह रोडवेज सब डिपो टोहाना में चालक है। रविवार को वे टोहाना से बीकानेर रूट पर बस लेकर निर्धारित समय 8.30 बजे रतिया बस अड्डे पर पहुंचे तो बस अड्डे के अंदर उनके काउंटर पर पहले बालाजी प्राइवेट बस लगी हुई थी। जिस पर रोडवेज बस के परिचालक सचिन ने प्राइवेट बस चालक नागपुर निवासी गुरविंद्र सिंह से कहा कि उनका निर्धारित 8.30 बजे बस निकालने का समय हो चुका है। जिस पर प्राइवेट बस के चालक गुरविंदर और परिचालक बलजीत ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। चालक रवि ने बताया कि झगड़े के दौरान बस स्टैंड पर मौजूद अन्य बस चालकों ने उन्हें समझा कर बस सहित वहां से रवाना कर दिया। मगर प्राइवेट बस चालक और परिचालक ने अपनी बस को बस स्टैंड के गेट पर जाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक रवि ने आरोप लगाया कि वह जैसे ही अपने समय पर सवारी से भरी बस को लेकर बस स्टैंड से जाने लगे तो गेट पर प्राइवेट बस लेकर खड़े बलजीत और गुरविंदर व एक अन्य व्यक्ति ने हलवाइयों के पलटे से उन पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर बस स्टैंड पर मौजूद अन्य रोडवेज चालक व परिचालक मौके पर आए तो वह बस लेकर वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर अड्डा इंचार्ज गुरदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे और रोडवेज बसों के चालक और परिचालकों विजय नागपुर, देवेंद्र कुमार, प्रदीप सेन, धर्मपाल, सुधीर राजेश तथा रोडवेज यूनियन ने भी धरना देकर नारेबाजी की और चक्का जाम कर दिया। बाद में शहर थाना प्रभारी जयसिंह के आश्वासन पर चक्का जाम खोला। साथ ही चेतावनी दी कि दो दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो फिर से चक्का कर देंगे।
कोट
रोडवेज बस चालक रवि की शिकायत के आधार पर प्राइवेट बस चालक गुरविंदर, परिचालक बलजीत और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हमला करने, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयसिंह शर्मा, प्रभारी, शहर थाना रतिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें