फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चिल्ली से रंगोई नाले में शुरू हुई पानी की निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हाईवे किनारे खेतों और ढाणियों में रुके बाढ़ के पानी की निकासी चिल्ली झील के जरिये रंगोई नाले में शुरू हो गई है। हाईवे के दूसरी रुके दो से ढाई फुट पानी को हाईवे के नीचे साइफन से खेत में डाला जा रहा है और फिर नाले के जरिये चिल्ली झील में बनाए गए तालाब में पानी डाला जा रहा है। यहां तालाब में आ रहे पानी को मोटर के जरिये डिस्पोजल टैंक में डाला जा रहा है और फिर मोटर के जरिये रंगोई नाले में निकासी हो रही है। प्रशासन के पास बाढ़ पानी के निकासी की अन्य व्यवस्था न होने के चलते पानी निकालने का ये तरीका ढूंढा गया है। हालांकि इसको लेकर किसान विरोध भी कर चुके हैं। शहर के जवाहर चौक, तुलसीदास चौक, धर्मशाला रोड, डीएसपी रोड से बारिश पानी निकासी के लिए चिल्ली झील में डिस्पोजल टैंक बनाया गया है और यहां से रंगोई नाले तक पाइप लाइन बिछाई गई है। इसी पाइप लाइन के जरिये रंगोई नाले में बाढ़ का पानी डाला जा रहा है।
विज्ञापन


खेतों और ढाणियों में रुका है बाढ़ का पानी
हाईवे किनारे तक खेतों और ढाणियों में आठ फुट तक बाढ़ का पानी इकट्ठा हो गया था। खान मोहम्मद में माइनर के जरिए पानी निकासी शुरू की गई लेकिन बावजूद इसके दो से ढाई फुट तक पानी ढाणियों और खेतों में है। इस पानी को पहले चिल्ली में डाला जा रहा है और फिर रंगोई नाले में निकासी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें