फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गर्मी में कुत्ते हो रहे खूंखार, 11 दिनों में 297 को काटा

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में टीकाकरण कक्ष
विज्ञापन
फतेहाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ कुत्ते भी खूंखार होते जा रहे हैं, गलियों में घूम रहे कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या नागरिक अस्पताल में पहले की तुलना में बढ़ी है। 11 दिनों में नागरिक अस्पताल में 297 लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे हैं। एआरवी लगवाने वालों की संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन

ये आंकड़ा नागरिक अस्पताल में ओपीडी समय का है, ओपीडी के बाद नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में वैक्सीन लगाई जाती है। अस्पताल कर्मचारियों की माने तो करीब 20 से 25 दिनों में एआरवी लगवाने वालों की संख्या बढ़ी है। आंकड़ा 70 तक भी पहुंच रहा है। हालात ये है कि नगर परिषद कुत्तों के वैक्सीनेशन और नसबंदी के प्रोजेक्ट को सिरे नहीं चढ़ा पाया है। नगर परिषद ने टेंडर लगा दिया था और एजेंसी को वर्क ऑर्डर देने की तैयारी थी। लेकिन इस बीच पता चला कि एजेंसी शर्तें पूरी नहीं कर रही है। वैक्सीनेशन और नसबंदी को लेकर यहां एबीसी सेंटर यानि एनिमल बर्थ सेंटर नहीं है। बताया जा रहा है कि एनिमल बर्थ सेंटर खोलने के लिए सरकारी के पास एस्टीमेट जा चुका है लेकिन प्रक्रिया अभी अटकी हुई है।
गर्मी के कारण कुत्तों में आ रहा चिड़चिड़ापन
पशु चिकित्सकों की माने तो गर्मी के मौसम में कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं। गर्मी के कारण कुत्तों में चिड़-चिड़ापन और बेचैनी के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। छाया और ताजे पानी की कमी से भी कुत्तों के व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है और वह आक्रामक होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को काट लेते हैं। अप्रैल और मई माह में ज्यादा दिक्कत रहती है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के ये आए मामले
दिन केस
23 अप्रैल 41
24 अप्रैल 29
25 अप्रैल 29
26 अप्रैल 14
27 अप्रैल 26
28 अप्रैल 49
29 अप्रैल 15
30 अप्रैल 23
1 मई 14
2 मई 30
3 मई 27
ऐसे करें बचाव :
-गर्मी में कुत्तों को परेशान न करें, बच्चों को दूर रखें।
- कुत्तों के काटने पर शरीर की उस जगह को 10 से 12 बार साबुन से जरूर धोएं।
- घर के आसपास रहने वाले कुत्तों के लिए पानी की व्यवस्था करें।
- पालतू कुत्तों को रैबीज का टीका लगवाएं
कोट
गर्मी के मौसम में कुत्ते आक्रामक हो जाता है। अप्रैल और मई माह में रहता है। गर्मी और कई अन्य कारण भी है। कुत्तों को पकड़कर इनके वैक्सीनेशन और नसबंदी की प्रक्रिया को नगर परिषद देख रहा है।
- डॉ. सुखविंद्र सिंह, उप निदेशक, पशुपालन विभाग
कोट
कुत्तों के वैक्सीनेशन और नसबंदी को लेकर टेंडर लगाया गया था। लेकिन किन्हीं कारणों से रद्द किया गया। जो कमियां है उन्हें पूरा किया जा रहा है। आचार संहिता खत्म होने के तुरंत बाद टेंडर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन


- राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें