फतेहाबाद के बीडीपीओ कार्यालय में चल रहा जिला पुस्तकालय
फतेहाबाद। जिला पुस्तकालय को स्थायी जगह नहीं मिल पा रही है। आज भी जिला लाइब्रेरी बीडीपीओ कार्यालय में उधारी की जगह पर चल रहा है। जिला पुस्तकालय के भवन के लिए मिली 2 कनाल 13 मरले जगह वापस लेने के निर्देश के बाद पुराना बस स्टैंड पर पर भी अलॉट नहीं हो पाई है। नया बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद पुराना बस स्टैंड खाली भवन खाली पड़ा है।
इसके चलते बीडीपीओ कार्यालय की नाममात्र जगह पर ही जिला पुस्तकालय चल रहा है। जहां पर रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए आ रहे है। बीडीपीओ कार्यालय से भी शिफ्ट करने की तैयारी को लेकर पिछले दिनों विवाद हो चुका है। लेकिन सामाजिक संस्थाओं के हस्तक्षेप के बाद इस फैसले को प्रशासन वापस लेना पड़ा था।
-
जिला पुस्तकालय के लिए अलॉट हुई थी जगह
जिला पुस्तकालय के स्थायी भवन को लेकर सरकार ने 2 कनाल 13 मरले जगह अलॉट की थी। लेकिन नाम न होने के चलते भवन निर्माण नहीं हुआ। अब इसी साल ही जगह जिला पुस्तकालय शिक्षा विभाग के नाम हुई थी। लेकिन इसी बीच जून माह में प्रशासन की तरफ से निर्देश जारी कर दिए गए गए थे कि 2 कनाल 13 मरले पर भवन का निर्माण न किया जाए और इंतकाल को खारिज करवाया जा रहा है। पुस्तकालय के लिए जगह पुराना बस स्टैंड पर जगह अलॉट करने पर विचार किया जा रहा है।
जगह न होने से नहीं रखी जा रही किताबें
जिला पुस्तकालय के लिए जगह कम होने के चलते विद्यार्थियों को पढ़ने की दिक्कत होती है। इसके अलावा विभाग की तरफ से मिली किताबें भी नहीं रखी जा रही है। पहले पुस्तकालय पुराना कोर्ट परिसर में चल रहा था लेकिन यहां से फिर बीडीपीओ कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन यहां से भी इसे स्थानांतरण करने का प्रयास हो चुका है।
-
जिला पुस्तकालय के लिए पुराना बस स्टैंड में जगह मांगी गई है। लेकिन आचार संहिता लगने के कारण प्रक्रिया रुक चुकी है।
- लखबीर कौर, नोडल अधिकारी, जिला पुस्तकालय