रतिया। गांव रत्ताखेड़ा में शुक्रवार शाम को पंचायती रास्ते की जमीन पर निशानदेही को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शिकायतकर्ता सुभाष खिलेरी घायल हो गया। सुभाष ने गांव के सरपंच अरविंद सिहाग और उसके 5-6 साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वही ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अचिन कालता ने भी सरपंच व कुछ ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने की शिकायत पुलिस को दी है। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार अचिन कालता ने गांव के सरपंच व अन्य ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत दी है। शनिवार को शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।