फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व ट्रैक्टर चालक में साइड को लेकर विवाद, स्टेट हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
साइड न देने पर बीच हाईवे पर खड़े दोनों वाहन व जमा हुई भीड़। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। रतिया के फतेहाबाद रोड पर साइड के विवाद को लेकर एक रोडवेज बस चालक व धान की फसल लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। जिस कारण फतेहाबाद बुढलाडा स्टेट हाईवे पर कई मिनटों तक जाम लगा रहा। जाम के कारण हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। इस दौरान स्थिति हाथापाई तक भी पहुंच गई थी बाद में मौके पर लोगों की भीड़ ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत किया। जिसके बाद स्टेट हाइवे को सुचारु रूप से चालू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद रोड पर एक किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली पर धान की फसल लेकर रतिया की तरफ आ रहा था बताया गया है कि इसी दौरान फतेहाबाद की तरफ से ही एक रोडवेज की बस लेकर आ रहे चालक से साइड को लेकर ट्रैक्टर चालक से तू तू मैं मैं हो गई जिस कारण बस चालक व ट्रैक्टर चालक ने अपने वाहनों को स्टेट हाईवे पर बीच में ही अड़ा दिया। रोडवेज बस चालक का आरोप था कि ट्रैक्टर चालक ने साइड नहीं दी जिस कारण उसकी बस का साइड का शीशा ट्रॉली से लगकर टूट गया। वहीं ट्रैक्टर चालक किसान का आरोप था कि बस चालक गलत साइड से बस को निकाल रहा था। जिस कारण उसकी बस का शीशा टूटा है। दोनों अपनी अपनी बात पर अड़े रहे और फतेहाबाद रोड बुढलाडा रोड स्टेट हाईवे पर करीबन 10 मिनट तक आधा किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें