फतेहाबाद। फतेहाबाद से डायरेक्ट भूना व पंजाब के लिए अभी भी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। अयाल्की के पास सड़क को चार जगह से तोड़ने के कारण रतिया से भी डायरेक्ट बसें नहीं जा रही हैं। जो लोग रतिया से फतेहाबाद या फतेहाबाद से रतिया आ रहे हैं, उनको लंबा सफर तय करके धांगड़ से वाया बिसला, माजरा व बोसवाल धिड़ होते हुए जाना पड़ रहा है। रतिया क्षेत्र में भी कई गांवों का संपर्क कटा हुआ है। भूना में भी फतेहाबाद से डायरेक्ट बसें नहीं चलाई जा रही हैं, इन बसों को वाया धांगड़ होकर भूना भेजा जा रहा है।