फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत की बाट जोह रहीं जर्जर सड़कें

विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टूकलां क्षेत्र में टूटी सड़क। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में जर्जर हो चुकीं सड़कें मरम्मत की बाट जोह रहीं हैं। सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण को लेकर 25-25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। सरकार की घोषणा के बाद लोक निर्माण विभाग से एस्टीमेट भी मांगे गए। एस्टीमेट भेजे हुए ढाई माह बीतने के बाद भी प्रस्तावों को अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। इसके पीछे कारण बजट न होने का हवाला दिया जा रहा है।
विज्ञापन

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से ही 22 सड़कों के प्रस्ताव सरकार के पास भेजे जा चुके हैं। इसमें सभी सड़के ग्रामीण क्षेत्रों की हैं जो कि जलभराव और अन्य कारणों से टूट चुकी हैं। फतेहाबाद के अलावा रतिया और टोहाना विधानसभा क्षेत्रों से भी सड़क निर्माण को लेकर प्रस्ताव मांगे गए थे। अगर मंजूरी मिलती है तो करीब 75 करोड़ से जिले में सड़कों का निर्माण होगा। हालांकि अभी सभी प्रस्ताव रुके हुए हैं। बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने एस्टीमेट बनाकर एसई कार्यालय हिसार को भेजे गए। इसके बाद यहां से एस्टीमेट चंडीगढ़ भेजे जा चुके हैं। करीब ढाई माह से प्रस्ताव यहीं अटके हुए हैं। संवाद
सड़क का नाम अनुमानित लागत
मोहम्मदपुर रोही से काजलहेड़ी रोड 272.94 लाख
बड़ोपल कुम्हारिया से काजलहेड़ी 301.99 लाख
धारनिया से ढांड 318.47 लाख
बरसीन से धांगड़ 112.75 लाख
सदलपुर से खाबड़ा खुर्द रोड 61.51 लाख
गिलाखेड़ा-बोदीवाली रोड से डिंग मोड़ 135.70 लाख
अप्रोच रोड से स्पोर्ट्स स्टेडियम भट्टूकलां 38.60 लाख
डीएचएस रोड से चाननवाली 21.71 लाख
गिलाखेड़ा से बोदीवाली रोड 161.59 लाख
झलनियां से खजूरी रोड सब यार्ड एमपी रोही 24.17 लाख
चूली बागड़िया से सदलपुर 181.95 लाख
ढाणी माजरा में स्कूल से बिश्नोई मंदिर तक 20.42 लाख
धांगड़ में बस स्टैंड से बिश्नोई मंदिर 48.63 लाख
नहला से सबरवास वाया सिवानी बोलान 336.27 लाख
बीघड़ से सालमखेड़ा रोड 57.65 लाख
फतेहाबाद से माजरा रोड 35.16 लाख
भूना में बाजार रोड 97.87 लाख
नेशनल हाइवे से हरिजन चौपाल खाराखेड़ी 3.82 लाख
मोहम्मदपुर रोही से खजूरी जाटी रोड 21.41 लाख
बड़ोपल से काजलहेड़ी रोड 84.9 लाख
काजलहेड़ी से खजूरी जाटी 21.81 लाख
खाराखेड़ी से खासामहाजन रोड 431.57 लाख
बारिश और जलभराव के बाद टूट चुकी हैं सड़कें
बारिश और जलभराव के चलते सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। जलभराव के चलते सड़कों पर गड्ढे हो चुके है। ग्रामीण क्षेत्र की करीब 70 फीसदी सड़कें खस्ता हालत में है। अगर सरकार से इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो टेंडर की प्रक्रिया में ही दो से तीन माह निकल जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
विधानसभा क्षेत्र फतेहाबाद में करीब 25 करोड़ से सड़कों का निर्माण होना है। एस्टीमेट बनाकर प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजे जा चुकी हैं। मंजूरी मिलते ही और बजट जारी होते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मंजूरी का इंतजार है।
-गजेंद्र कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
कोट
फतेहाबाद विधानसभा के के सड़क निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजे गए हैं। मैं चंडीगढ़ जाकर संबंधित प्रस्ताव पास करवाकर आउंगा। जल्द ही ये प्रस्ताव पास हो जाएंगे।
विज्ञापन

-दुड़ाराम, विधायक फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें