फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डाइट ने नए कॉलेज के लिए जगह से किया मना, महिला महाविद्यालय के साइंस विभाग में शुरू करने की तैयारी

Mon, 03 Jul 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय को मिले राजकीय महाविद्यालय को इसी सत्र से कक्षाएं शुरू करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। डाइट मताना में कॉलेज की कक्षाएं शुरू करने से सेकेंडरी विभाग ने मना कर दिया है। विभाग ने शिक्षकों के ट्रेनिंग कक्ष होने का हवाला दिया है। प्रशासन ने अब राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा के विज्ञान विभाग में नए कॉलेज की कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव उच्चतर शिक्षा विभाग को भेजा है।
विज्ञापन

अब अधिकारियों को अनुमति मिलने का इंतजार है। अनुमति मिलने के बाद ही कॉलेज को संकाय और सीटें अलॉट होंगी। अभी तक नए महाविद्यालय का नाम पोर्टल पर भी नहीं आया है। जबकि कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख सात जुलाई है। हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि इसी सत्र में कक्षाएं शुरू करने का प्रयास है।

डाइट से मांगी गई है पांच एकड़ जगह
प्रशासन ने डाइट मताना में खाली पड़ी करीब पांच एकड़ जगह नए कॉलेज के भवन के लिए मांगी है। डाइट मताना की जगह सेकेंडरी शिक्षा विभाग के नाम है। यहां से उच्चतर शिक्षा विभाग के नाम होने के बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि ये प्रस्ताव भी विभाग को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


इधर आईटीआई में दाखिले का दूसरा राउंड शुरू
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले को लेकर दूसरा राउंड शुरू हो गया है। आईटीआई की तरफ से ऑनलाइन खाली सीटों की सूची जारी हो गई है। विभाग सात जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा। छात्र 7 जुलाई से 11 जुलाई तक दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करवा सकेंगे। दूसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया 12 जुलाई तक होगी।

नए राजकीय महाविद्यालय में इसी सत्र से कक्षाएं शुरू करवाने का प्रयास जारी है। महिला महाविद्यालय के विज्ञान ब्लॉक में कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

- राजेश मेहता, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें