फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने मार्केट कमेटी के गेट पर दिया धरना

Fri, 18 Oct 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
व्यापारी की फसल के कम रेट देने पर मौके पर पहुंचे किसान प्रशासन पर आरोप लगाते लोग।
विज्ञापन
रतिया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने वीरवार को मार्केट कमेटी के कार्यालय के गेट पर धरना दिया। उन्होंने बाहरी क्षेत्र से धान की खरीद होने और व्यापारियों पर किसानों को धान का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम देने का आरोप लगाया। तहसीलदार विजय कुमार और मार्केट कमेटी के सचिव परमजीत नांदल के आश्वासन पर किसानों ने धरने को समाप्त किया।
विज्ञापन

समिति के राज्य प्रधान मनदीप सिंह नथवान ने कहा कि कुछ दिनों से मंडी में नमी का बहाना बनाकर परमल धान को एमएसपी से कम दाम पर तीन किलो काट लगा कर खरीदा जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी मनमानी के विरोध में वीरवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा की रतिया ब्लॉक इकाई ने मार्केट कमेटी में धरना दिया। राज्य प्रधान ने कहा कि परमल धान का एमएसपी रेट 2,320 रुपये निर्धारित है लेकिन अनाज मंडी में व्यापारी फसल में नमी और अन्य बहाने बनाकर निर्धारित रेट से 100 रुपये कम भाव दिया जा रहा है।
शेलर संचालकों ने बाहरी क्षेत्र से धान की खरीदा। इससे किसानों को नुकसान हुआ और सरकार को भी चूना लग रहा है। किसानों के साथ हो रहे अन्याय के कारण ही उनके संगठन ने धरना दिया है। तहसीलदार विजय कुमार ने कहा की किसान अपनी मांग और आरोपों की लिखित में शिकायत दें। प्रशासन उसी आधार पर अगली कार्यवाही करेगा। वहीं, किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी की अगर आश्वासन के बावजूद किसानों के साथ अन्याय हुआ तो उनका संगठन सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएगा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता समिति के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने की। धरने में जिला प्रधान ओमप्रकाश, जिला कोषाध्यक्ष सुखदीप सिंह, जिला सचिव पाल सिंह, शहरी प्रधान जरनैल सिंह, निर्मल सिंह, बाड़ा बाबू सिंह, नाहर सिंह खाई, निर्मल बाडा, गुरलाल नथवान, गग्गी बादलगढ़, गुरचरण सिंह, रामचंद रतिया, छिंदा तामसपुरा, हरदेव सिंह हुकमा आदि किसान धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें