फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अमरनाथ यात्रा से लौटते गांव लाली के श्रद्धालु की ऑक्सीजन कम होने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र के गांव लाली के पूर्व सरपंच 55 वर्षीय जोगिंद्र तनेजा का अमरनाथ यात्रा के दौरान दर्शन करने के बाद वापसी आते हुए बालटाल में ऑक्सीजन कम होने के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिजन बालटाल पहुंचे और शव लेकर गांव आए। शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डेजी कॉलोनी निवासी गांव लाली के पूर्व सरपंच जोगिंद्र तनेजा पिछले कई सालों से अमरनाथ की यात्रा पर दर्शन करने जाते हैं। इस बार भी 11 जुलाई को महादेवा मानव सेवा समिति का 14 सदस्यों का जत्था दो इनोवा कार में सवार होकर अमरनाथ की यात्रा पर गया था। परिजनों ने बताया कि 13 जुलाई शाम को दर्शन करने के बाद बालटाल पहुंचने पर जोगिंद्र तनेजा को ऑक्सीजन की कमी के चलते सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उनका शुगर लेवल बढ़ गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार शाम को पूर्व सरपंच का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें