फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पांच माह में उपायुक्त मनदीप कौर का तबादला, प्रशांत पंवार होंगे नए डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। उपायुक्त मनदीप कौर का पांच माह के भीतर ही तबादला हो गया है। उनको अब चरखी दादरी का डीसी बनाया गया है। डीसी मनदीप कौर 12 अप्रैल को फतेहाबाद के उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली थी। अब उनके स्थान पर फतेहाबाद के नए डीसी प्रशांत पंवार होंगे।
विज्ञापन

प्रशांत पंवार नूंह हिंसा के दौरान वहां के डीसी थे। बाद में सरकार ने उनको रोहतक एचएसवीपी का प्रशासक व जिला नगर आयुक्त के पद पर स्थानांतरित कर दिया था। उनके स्थान पर धर्मेंद्र खड़गटा को नूंह का डीसी बनाया गया।
वहीं, मनदीप कौर के तबादले की शहर में दिनभर काफी चर्चाएं रहीं। कोई प्रशासनिक तो कोई राजनीतिक कारण निकालता रहा। यह भी चर्चा चली कि पंचनद स्मारक ट्रस्ट की ओर से 14 अगस्त को करवाए गए राज्यस्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस समारोह में भीड़ कम होने से भी डीसी पर गाज गिरी है।
विज्ञापन

जिला परिषद के सीईओ को भेजा सिरसा
इसके अलावा जिला परिषद के सीईओ कुलभूषण बंसल का भी तबादला सिरसा कर दिया गया है। उनके स्थान पर अजय चोपड़ा को जिला परिषद सीईओ लगाया गया है। इससे पहले भी चोपड़ा जिले में कई पदों पर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि जिला परिषद की बैठक के दौरान वित्तीय शक्ति चेयरपर्सन को देने के एजेंडे को सीईओ कुलभूषण बंसल ने लटकाए रखा। पार्षदों द्वारा सहमति दिए जाने के बाद भी यह एजेंडा सिरे नहीं चढ़ पाया। इसी मुद्दे के चलते बंसल का तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें