गांव बड़ोपल के पास घायल बाइक सवार को उठाते उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल पुलिसकर्मी।
फतेहाबाद। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांव बड़ोपल के पास थ्री-व्हीलर और बाइक की टक्कर में घायल हुए व्यक्ति को अपने काफिले की गाड़ी से नागरिक अस्पताल भिजवाया। दरअसल, दिल्ली से सोमवार को फतेहाबाद आते समय नेशनल हाईवे पर गांव बड़ोपल के पास थ्री व्हीलर से बाइक सवार टकरा कर घायल पड़ा था।
जब उपमुख्यमंत्री ने घायल को देखा तो तुरंत उन्होंने काफिले को रूकवाया। उनके साथ जा रहे पुलिसकर्मियों और कमांडो ने घायल हो उठाकर काफिले की जिप्सी में डालकर उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मानवता के नाते उन्होंने अपना फर्ज निभाया है। हर किसी को इस तरह राह में कोई घायल या जरूरतमंद दिखाई दे तो उसकी मदद करनी चाहिए।