फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मॉडल संस्कृति स्कूल में नहीं दिया दाखिला, प्रिंसिपल पर गाली-गलौज करने और रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं कक्षा में दाखिला न देने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने स्कूल प्रिंसिपल हरमिंद्र सिंह पर दाखिला की एवज में पैसे मांगने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन को भेजी है। वहीं, मामले में स्कूल प्रिंसिपल हरमिंद्र सिंह ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि सीबीएसई गाइडलाइन के मुताबिक ही दाखिले दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आयोग चेयरमैन को भेजी शिकायत में गांव हसंगा निवासी चरना राम ने आरोप लगाया कि उसका बेटा बारहवीं कक्षा में गांव हसंगा के स्कूल में पढ़ रहा था। नॉन मेडिकल संकाय में शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। 30 मई को मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद में दाखिला को लेकर डीईओ से मिला। डीईओ ने स्कूल में भेज दिया और कहा कि दाखिला हो जाएगा। जब वह स्कूल में गया तो वहां मौजूद स्कूल प्रिंसिपल हरमिंद्र सिंह ने कहा कि यहां दाखिला ऐसे नहीं होगा। दाखिला करवाना है तो 70 हजार रुपये देने पड़ेंगे। जब उसने कहा कि वह गरीब है तो स्कूल प्रिंसिपल तैश में आ गया। आरोप है कि बेटे को तीन घंटे तक नीचे बिठाए रखा और दाखिला नहीं दिया। इसके बाद वह भूना के स्कूल में गए तो वहां दाखिला हो गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि स्कूल प्रिंसिपल द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के कारण बेटे के मन पर असर पड़ा है।
कोट

ऐसा कुछ नहीं है, सभी आरोप सौ फीसदी गलत है। सीबीएसई की गाइडलाइन के मुताबिक दाखिले किए जा रहे हैं। जो सीटें थीं उसको लेकर 15 अप्रैल को परीक्षा ली गई थी और उन सीटों पर चयनित छात्रों का दाखिला हो गया है।
विज्ञापन

-हरमिंद्र सिंह, प्रिंसिपल, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद



कोट

मेरे पास अभी तक मामले में लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। मेरे पास दाखिले को लेकर फोन जरूर आया था तो मैंने ये ही कहा था कि स्कूल चले जाएं और दाखिला मिल जाएगा।
विज्ञापन




-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें