फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निरीक्षण में मिली कमियां, कचरा उठाने वाली एजेंसी पर 30 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी पर समय से उठान करने, गीला-सूखा अलग-अलग लेने और गाड़ियों को ढककर ले जाने को लेकर लापरवाही बरतने पर एक बार फिर से गाज गिरी है। नगर परिषद अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर डिंग मैन पॉवर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड सिरसा को नोटिस जारी करते हुए 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर परिषद एजेंसी पर करीब पांच बार पहले भी जुर्माना लगा चुकी है लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शहर में सेकेंडरी प्वाइंट और घरों से कचरा उठाने में लापरवाही बरतने की शिकायतों के चलते निरीक्षण के लिए नगर परिषद ने टीम का गठन किया गया था। टीम ने 31 मई और 7 जून को निरीक्षण किया। रिपोर्ट के मुताबिक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि घर से गीला-सूखा कचरा लिया जा रहा है। इसके अलावा न तो समय पर कचरे का उठान हो रहा है और न ही कचरे को ढककर ले जाया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान चार गाड़ियों में लापरवाही मिली है। जारी नोटिस के मुताबिक एजेंसी द्वारा दिए गए बिल में से 30 हजार रुपये की कटौती की जाएगी, अगर दोबारा शिकायत मिलती है तो ठेका रद्द किया जाएगा।
4 जुलाई को खत्म हो जाएगा ठेका
नगर परिषद ने पिछले साल मई माह में एजेंसी को 1680 रुपये प्रति टन के हिसाब से ठेका दिया था। ठेका इस बार 4 मई को खत्म हो गया और चुनावों के चलते इसे दो माह के लिए बढ़ा दिया गया। अब ठेका 4 जुलाई को खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

सफाई दरोगा को देनी होगी रिपोर्ट
शहर में कचरा उठान को लेकर आ रही शिकायतों के चलते नगर परिषद कार्यालय में एसआई ओंकार सिंह और महेश कुमार ने सफाई दरोगा की मीटिंग ली। मीटिंग में निर्देश दिए गए कि दरोगा अपने क्षेत्र में जांच करें कि समय पर कचरे का उठान हो रहा है या नहीं। अगर नहीं हो रहा है तो उसका उठान करवाएं और इसकी रिपोर्ट हर सप्ताह दी जाए। सेकेंडरी प्वाइंट पर कचरे का समय पर उठान करवाएं।
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद टीम द्वारा डोर-टू-डोर कचरा उठान को लेकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कमियां मिली है। इसके चलते एजेंसी को नोटिस दिया गया है।
-राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें