रतिया के गांव चिम्मो निवासी दीपक कंबोज को दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है जो रतिया क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है। दीपक कंबोज ने बताया कि दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के सचिव हारून रशीद द्वारा टीम का उपाध्यक्ष बनाए जाने का नियुक्ति पत्र भेजा गया। दीपक कंबोज दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की टीम से सन 2015 से 2017 तक भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं और दीपक कंबोज की कोचिंग में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने एशिया कप जीता था जिसमें पांच देशों की दिव्यांग टीमों ने भाग लिया था। दीपक कंबोज द्वारा दी गई सभी सेवाओं को देखते हुए दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया ने भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कोच को दिव्यांग क्रिकेट बोर्ड ऑफ इंडिया का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।