फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक कंबोज बने दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष

विज्ञापन
रतिया के दीपक कंबोज। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया के गांव चिम्मो निवासी दीपक कंबोज को दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है जो रतिया क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है। दीपक कंबोज ने बताया कि दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के सचिव हारून रशीद द्वारा टीम का उपाध्यक्ष बनाए जाने का नियुक्ति पत्र भेजा गया। दीपक कंबोज दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की टीम से सन 2015 से 2017 तक भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं और दीपक कंबोज की कोचिंग में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने एशिया कप जीता था जिसमें पांच देशों की दिव्यांग टीमों ने भाग लिया था। दीपक कंबोज द्वारा दी गई सभी सेवाओं को देखते हुए दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया ने भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कोच को दिव्यांग क्रिकेट बोर्ड ऑफ इंडिया का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें